सोनभद्र

ढाबे पर खड़ी ट्रक से बैटरी चोरी बभनी रेणुकूट मार्ग पर हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के बभनी रेणुकूट मार्ग पर स्थित राजपूत ढाबे पर खड़ी एक ट्रक से बैटरी चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, चोरों ने ट्रक के दरवाजे की खिड़की की जाली तोड़कर उसका ताला खोला। इसके बाद, उन्होंने ट्रक के केबिन में लगी दो बैटरियों में से एक चुरा ली।ट्रक चालक, सोनभद्र जिले के बड़होर निवासी गिरेन्द्र कुमार पुत्र व्रजमोहन यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी ट्रक (नंबर ब्ळ15क्क्-6494) ढाबे पर खड़ी की थी और अपने घर चले गए थे। अगली सुबह जब वे अपनी गाड़ी के पास आए, तो उन्होंने देखा कि गाड़ी के गेट का ताला टूटा हुआ था और एक बैटरी गायब थी।गिरेन्द्र कुमार ने बताया कि वह अक्सर इसी ढाबे पर अपनी गाड़ी खड़ी करते थे और पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी। जब उन्होंने ढाबा मालिक से इस बारे में पूछा, तो मालिक ने घटना के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। बभनी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *