ताजाबहराइचब्रेकिगं

तीन साल से जमीन पर कब्जे की शिकायत, न्याय के लिए तहसीलदार के दरबार पहुंचा बुजुर्ग

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर/ बहराइच। फरदा सुमेरपुर निवासी संगम लाल पुत्र पारसनाथ सोमवार को अपनी जमीन पर कथित कब्जे की शिकायत लेकर तहसील पयागपुर पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से वह जमीन को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। संगम लाल ने बताया कि उन्होंने कई बार संपूर्ण समाधान दिवस और थाना समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर अपनी जमीन को कथित कब्जे से मुक्त कराने की मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी न्याय न मिलने से वह परेशान हैं। सोमवार को पीड़ित ने तहसीलदार अंबिका प्रसाद चौधरी से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई और न्याय की गुहार लगाई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने खुटेहना पुलिस चौकी प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार के निर्देश के बाद पीड़ित को अब न्याय की उम्मीद जगी है। हालांकि, पुलिस स्तर से मामले में कब तक कार्रवाई होती है और जमीन संबंधी विवाद का समाधान कैसे किया जाता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *