सोनभद्र

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की संशोधित समय-सारिणी जारी

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। वित्तीय वर्ष 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान के लिए संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की प्रक्रिया 26 सितंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। विश्वविद्यालय एवं संबद्ध एजेंसियों द्वारा फीस आदि का सत्यापन 27 सितंबर तक किया जाएगा। नवीनीकरण के छात्र-छात्राएं 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्हें आवेदन की हार्डकॉपी संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करनी होगी। वहीं, नए छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। शिक्षण संस्थानों द्वारा नए एवं नवीनीकरण आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन और अग्रसारण निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार किया जाएगा। विश्वविद्यालय एवं संबद्ध एजेंसियों द्वारा नए छात्रों का सत्यापन तथा अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम एवं संस्थानों को ब्लॉक करने की कार्रवाई 25 नवंबर 2026 तक पूरी की जाएगी।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने छात्र-छात्राओं एवं संबंधित शिक्षण संस्थानों से निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए छात्रवृत्ति से संबंधित सभी कार्यवाहियां समय से पूरी करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *