दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

दैनिक बुद्ध कां संदेश
करमा/सोनभद्र।विकास खण्ड करमा सभागार में शुक्रवार को सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त अवसर पर वक्ताओं ने किसानों को कृषि क्षेत्र में सरकार की सुविधाओं और सब्सिडी के बारे में विस्तार से बताया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर रश्मि सिंह ठाकुर संकटा प्रसाद सिंह कृषि विज्ञान केंद्र मगुराही सोनभद्र ने किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सहजन, मोरिंगा ,की खेती करने व पोषक मूल्यो परआधारित आंवला, मशरूम की खेती करने पर बल, दिया। डॉ, एम,पी सिंह ने श्री अन्न की खेती, टमाटर , मिर्च, गोभी, एवं अन्य सब्जियों की उन्नतशील प्रजाति के बीजों उनमें लगने वाले रोगों के उपचार की जानकारी दी।ए, डी , ओ,ए, जी, नीरज कुमार ने कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सुविधाओं अनुदान, एवं ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए बताया। कल्पनात मौर्य ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के विशेष सत्यापन अभियान के तहत दस्तावेज जमा करने की बात कही , अंकुर सिंह ने किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान को बताते हुए इसे न जलाने की बात कही।विवेक सिंह ने रवि सीजन में किसानों को सरकारी बीज भंडार से ही बीज खरीदने की सलाह दी और कृषि रक्षा प्रभारी जयदीप सिंह ने ट्राई कोडरमा ट्राइब और अन्य कीटनाशक दवाइयां की जानकारी दी। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी कृषि नीरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सौरभ सिंह, आलोक पटेल, महेंद्र नाथ शुक्ला , निसार अहमद ,समेत दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

टिप्पणियां