नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करमा पुलिस द्वारा रविवार को मु0अ0सं0 185/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर कार्यवाही की गई। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि पूर्व में पंजीकृत अभियोग की विवेचना के क्रम में वांछित अभियुक्त नारायण मिश्र पुत्र सूर्यमनी मिश्रा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त भरुहा माइनर के पास खड़ा है तथा कहीं जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा है पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त नारायण मिश्रानिवासी पिपरहटा, मौजा नारतीर, थाना खीरी प्रयागराज को पुलिस हिरासत में लिया गया। साथ ही पीड़िता को भी पुलिस टीम द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कियागया।
