ताजाब्रेकिगं

निचलौल में तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत ,सात घायल; मां-बेटी समेत दो की हालत गंभीर

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
निचलौल/नौतनवा।ठूठीबारी मार्ग पर सिरौली पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे तीन मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों बाइकों पर सवार कुल सात लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर बड़ेपुरवा टोला डगरू निवासी शिव बसंत विश्वकर्मा पुत्र अयोध्या विश्वकर्मा अपनी 14 वर्षीय रिश्तेदार अंजू पुत्री गजेंद्र के साथ गोरखपुर दवा कराने जा रहे थे। दूसरी बाइक पर 20 वर्षीय उदयभान चौहान पुत्र राजेंद्र चौहान और 25 वर्षीय छोटू कुमार भारती पुत्र रजन प्रसाद सवार थे। दोनों नेपाल के पारसी से काम करके कटहरी बाजार स्थित अपने घर लौट रहे थे।तीसरी बाइक पर 35 वर्षीय रिंकी पटेल पत्नी राणा प्रताप पटेल अपनी पुत्री अध्या पटेल के साथ ईटहिया मिनी धाम में दर्शन करने के बाद पिपराकाजी स्थित घर लौट रही थीं। इसी दौरान सिरौली पेट्रोल पंप के पास तीनों मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइकों पर सवार सभी सात लोग घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रिंकी पटेल और उनकी पुत्री अध्या पटेल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *