ताजाबहराइचब्रेकिगं

नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया ’’वारिस पंजाब दे’’ का सक्रिय सदस्य पंजाब पुलिस के हवाले, आज मोगा कोर्ट में पेशी

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। नेपाल सीमा से पकड़े गए वारिस पंजाब दे संगठन के कथित सक्रिय सदस्य मनवीर सिंह को पंजाब पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर रवाना हो गई है। उसे मंगलवार को मोगा की अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, मनवीर सिंह अमेरिकी नागरिकता ले चुका है। वह 23 जुलाई को नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले तीन पंजाबी युवकों में शामिल था, जिन्हें रूपईडीहा बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया था। प्रारंभिक पूछताछ के बाद मामले की जांच पंजाब पुलिस को सौंप दी गई। इसके बाद पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर मनवीर सिंह को अपने साथ ले गई। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *