नौतनवा में नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार
दैनिक सत्ता मंत्र
नौतनवा/नौतनवा। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन, दो मोबाइल फोन, एक बाइक और 980 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। नौतनवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशीले इंजेक्शनों की खेप लेकर क्षेत्र में पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बैरियहवा पुल के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. जिलानी उर्फ आकिल पुत्र मो. याकूब निवासी वार्ड नंबर 16 बहादुर शाहनगर, थाना नौतनवा, उम्र करीब 40 वर्ष तथा सुभाष पुत्र विजयनाथ गौड़न निवासी गड़हिया, थाना नौतनवा, उम्र करीब 42 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान ब्म्त्म्श्र।ब्ज्ञ र्क्प्।म्च्।ड प्छश्रम्ब्ज्प्व्छ के 566 एम्पुल, प्च्च्स् ठन्च्त्म्छव्त्च्भ्प्छम् प्छश्रम्ब्ज्प्व्छ के 776 एम्पुल, ।ठठव्ज्ज् त्व्डर्म्ज्भ्।प्छम् भ्ल्क्त्व्ब्भ्स्व्त्प्क्म् प्छश्रम्ब्ज्प्व्छ च्भ्म्छम्त्ळ।छ के 861 एम्पुल तथा र्क्प्।म्त्प्।छ र्क्प्।म्च्।ड प्छश्रम्ब्ज्प्व्छ के 80 कुल 2283 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। इसके अलावा दो अदद कीपैड मोबाइल फोन, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 980 रुपये नकद और बिना नंबर की बाइक से संबंधित वाहन संख्या न्च्53म्क्7338 बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद नशीले इंजेक्शनों के स्रोत और इन्हें कहां पहुंचाया जाना था, इसको लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में नौतनवा थाने के पुलिस कर्मी शामिल रहे।
