ताजाबहराइचब्रेकिगं

पयागपुर थाने में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने फहराया तिरंगा

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर (बहराइच)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पयागपुर थाना परिसर में देशभक्ति और उल्लास के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में न्यू रॉयल मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की। थानाध्यक्ष ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की ओर से बच्चों को मिठाइयां और चॉकलेट वितरित की गईं। समारोह के दौरान थाना परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक, महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया तथा एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *