ताजाबहराइचब्रेकिगं

पयागपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा ब्लॉक परिसर

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर (बहराइच)। आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा लेकर ब्लॉक पयागपुर में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। खंड विकास अधिकारी (ठक्व्) आशुतोष श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में आयोजित यात्रा में ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा ब्लॉक परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने तथा प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बीडीओ आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। तिरंगा यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया और लोगों ने उत्साह के साथ भारत माता के जयकारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *