ताजाबलरामपुरब्रेकिगं

पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की प्रतिमा लगाने की मांगरू पकड़ने लगी तूल

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बलरामपुर। शिक्षा स्वास्थ्य पर्यटन एवं जन कल्याण के क्षेत्र में बलरामपुर राज परिवार की ओर से दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बलरामपुर के राजा सर स्वर्गीय पाटेश्वरी प्रसाद सिंह सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने अपने तमाम विशाल भवनों को स्कूल व अस्पताल के नाम पर दान कर दिया। जिला वासियों का यह कर्तव्य है कि स्वर्गीय पार्टी श्री प्रसाद सिंह की प्रतिमा लगवाने के लिए सार्थक प्रयास करें। उनकी प्रतिमा बलरामपुर गोंडा मार्ग स्थित फुलवरिया बाईपास पर लगाने का मुद्दा वक्ताओं के केंद्र में बना रहा। पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग एक बार फिर तूल पकड़ने लगी है। इस विषय पर चर्चा करने के लिए सर्व दलीय समाज के प्रबुद्ध जनों की बैठक होटल जय पैलेस में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में तय हुआ कि एक प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी से मिलकर प्रतिमा लगाने संबंधी मांग पत्र सौपेगा। बैठक को संबोधित करते हुए राजेश्वर मिश्र ने कहा कि तराई का ऑक्सफोर्ड कहां जाने वाला एमएलके कॉलेज बलरामपुर राज परिवार की देन है, जहां हजारों छात्र पढ़ाई करते हैं। उनके द्वारा प्रदत्त भवन में मेमोरियल अस्पताल संचालित है जहां सैकड़ो लोगों का रोज इलाज होता है। उनकी पहचान को कायम रखने के लिए प्रतिमा स्थापना को आवश्यक बताया। बैठक में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू, अधिवक्ता अनिल शुक्ला, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला, राजीव रंजन श्रीवास्तव, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष संजय सिंह, पायनियर पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉक्टर एमपी तिवारी, आशुतोष सिंह एडवोकेट, भाजपा नेत्री आद्या सिंह पिंकी, कीर्ति जैन अवधेश पाल सिंह आदि मौजूद थे। तुलसीपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख बलरामपुर राज परिवार के प्रतिनिधि राना प्रताप सिंह ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए मुहिम की शुरुआत करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की प्रतिमा स्थापित करवरकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *