गोंडाताजाब्रेकिगं

पिकअप-बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवां-बभनान हाईवे मार्ग पर शनिवार रात करीब नौ बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। छपिया-भुईंगवा मार्ग से करीब 200 मीटर पश्चिम मुख्य मार्ग पर बाइक और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप सड़क किनारे खाई में पलट गई, जबकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार बाइक संख्या यू51 बीएच 3464 पर सवार रंजीत पुत्र प्रेमचंद और गंगाधर पुत्र राम केवल, निवासी ग्राम चुवाड़, थाना छपिया, शनिवार रात कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप संख्या यूपी43 सीटी 4091 से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही छपिया थाने के उपनिरीक्षक शैलेश कुमार, हेड कांस्टेबल आशुतोष यादव और आरक्षी संजय यादव मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. आदित्य ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान दोनों को मृत पाया गया।पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *