पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय टेडवा नवाबाद में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
दैनिक सत्ता मंत्र
गैड़ास बुजुर्ग। शिक्षा क्षेत्र गैंडास बुजुर्ग के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय टेडवा नवाबाद में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियां दीं। उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में देशप्रेम और राष्ट्रीय भावना का संचार किया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।इस अवसर पर विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान हकीकून निशा, इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद हारुन, सहायक अध्यापक चंचल कुमार सिंह, सहायक अध्यापक अमर सिंह, शिक्षामित्र राम दर्शन, समाजसेवी दीपक कुमार श्रीवास्तव सहित अभिभावक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदान के बारे में जानकारी देते हुए देशहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया।
