पीडब्ल्यूडी की सड़क पर पानी और गिट्टी से स्कूली बच्चों समेत राहगीर परेशान

दैनिक बुद्ध का संदेश
विशेश्वरगंज बहराइच। कांधभारी-कुरसहा मार्ग पर इन दिनों जलभराव और सड़क की बदहाली से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है, वहीं सड़क पर डाली गई गिट्टियों के कारण आवागमन और मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों के मुताबिक इसी मार्ग से स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग रोजाना आवागमन करते हैं। जलभराव के बीच बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। राहगीरों के फिसलकर चोटिल होने की भी शिकायतें सामने आई हैं।ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने और मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
