पीड़ित की फ्रॉड गयी 40,589/- रूपये इटियाथोक की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा कराए गए वापस
दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद में साइबर फ्रॉड अपराध की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु गोन्डा एसपी विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के मार्गदर्शन में थाना इटियाथोक की साइबर हेल्प डेस्क की टीम द्वारा पीड़ित की फ्रॉड गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए धनराशि 40,589/- पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी।बता दें आवेदक अकबर अली पुत्र मजीद निवासी सिकली पुरवा विजय गढ़वा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा थाना इटियाथोक की साइबर हेल्प डेस्क में साइबर फ्रॉड के संबंध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। साइबर फ्राड गिरोह द्वारा उनके क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शापिंग की गयी है। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना इटियाथोक की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा जनपदीय साइबर सेल टीम की सहयोग से कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से ईमेल के माध्यम से विभिन्न जानकारियां एकत्रित कर नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए पीड़ित के 40,589/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी।पीड़िता द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए थाना तरबगंज की साइबर हेल्पडेस्क की टीम को धन्यवाद दिया गया।साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना अंकित कराये, सूचना विलम्ब से देने पर साइबर अपराधियों द्वारा धन निकाल लिया जाता है। धन निकलने के उपरान्त पैसे वापस होने की सम्भावना बहुत कम होती है।थाना प्रभारी इटियाथोक कमलाकांत ने लोगो को साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील किया।किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओ0टी0पी0, बायोमैट्रिक डेटा,पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। फ्रॉड ट्रांजेक्सन होने पर तत्काल अपने बैंक एवं थाना पर गठित साइबर सेल को सूचना दें एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएँ।
