पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को जनपद के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने इंदिरा स्टेडियम से शहीद स्मारक स्थल कलेक्ट्रेट तक शांतिपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान कर्मचारियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। नगर मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए इसे मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री तक प्रेषित कराने का आश्वासन दिया। तिरंगा यात्रा में संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल शरण सिंह, महामंत्री तरुण मिश्रा, कोषाध्यक्ष अलीम अहमद, संगठन मंत्री तिलकराम, सम्प्रेक्षक संजय कुमार, मंडल महामंत्री आनंद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान ओम प्रकाश बाजपेयी, फिरोज अहमद, राजेश सिंह, राम नरायन, राम कुमार, सुशील सिंह, पारसनाथ, शिवजी शेखर, नरेश कुमार सरोज, महाराज दीन, राम गोपाल यादव, गुलाम जिलानी, शंकर दयाल यादव, युवराज साहू, नीरज शुक्ला, अशोक कुमार सिंह, महेश चंद्र, अजय कुमार शुक्ला, सहाबुद्दीन, जय प्रकाश, कैलाश यादव, मो. उस्मान, विनय कुमार सिंह, आनंद मौर्य, कुतुबुद्दीन, फिरोज खान, सुभाष चौधरी, संजय चक्रवर्ती, राजेश कुमार मौर्य, सीमा सिंह, पुष्पा वर्मा, रमेश मौर्य, संगीता यादव, अनूप कुमार मौर्य, बिट्टा शुक्ला, मो. रफीक, अनूप श्रीवास्तव, मो. सलमान, ओम प्रकाश यादव एवं विजय कुमार यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
