बलरामपुर पहुंचे राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हनुमंत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
दैनिक सत्ता मंत्र
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने जनपद भ्रमण के दौरान शारदा कुंज स्थित उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।राज्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। इस अवसर पर जेपीएस राठौर ने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सादगी और समाज के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। उन्होंने प्रदेश के विकास और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन प्रदेश की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह श्धीरूश्, निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप सिंह, डीपी सिंह बैस, श्याम मनोहर तिवारी, वरुण सिंह श्मोनूश् सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
