ताजाबहराइचब्रेकिगं

बहराइच में खौफनाक वारदात, बेटे ने मां की ले ली जान

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
विशेश्वरगंज (बहराइच)। गुरुवार सुबह जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फुलेरा में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने अपनी 55 वर्षीय मां कन्या देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में हत्या का आरोप मृतका के 28 वर्षीय बेटे पर सामने आया। मृतका के पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बहराइच भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *