महाराजगंज

बाबू नंदन शर्मा ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान, सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
नौतनवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा सेतु अभियान को लेकर शनिवार को नौतनवा दक्षिणी मंडल के ब्लॉक सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री बाबू नंदन शर्मा रहे। बाबू नंदन शर्मा ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रियता से जुटना चाहिए।बैठक में मंडल अध्यक्ष दिलीप चौधरी, जिला प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, महामंत्री महेंद्र निषाद, राममिलन यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भास्कर त्रिपाठी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, नौतनवा पूर्वी मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश यादव, महामंत्री ओम प्रकाश चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, शैलेश गुप्ता, उमेश यादव सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी बनाने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *