ताजाब्रेकिगंमहाराजगंज

बाल वाटिका प्री स्कूल नौतनवा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
नौतनवा (महराजगंज) स्थानीय बालवाटिका प्री स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम, हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण के साथ हुई।इसके पश्चात विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को बैच लगाकर, तिलक कर और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी ज्वाला प्रसाद शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रहलाद प्रसाद तथा ग्राम प्रधान गिरीश यादव उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ज्वाला प्रसाद शुक्ला एवं प्रहलाद प्रसाद जी के कर-कमलों द्वारा सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण संपन्न कराया गया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा प्रांगण ष्भारत माता की जयष् और ष्वंदे मातरमष् के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।ध्वजारोहण के उपरांत नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रस्तुत किए। छात्र आकृति, जानवी, अन्वी, वेदिका, शिवांशी,श्रेयांश,हिन्दवी,आरव, युग, अंशुमान, मयंक, रुद्रा, आरुष, अनय, अनंत, बालवीर और हरिओम की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद हर किसी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। बच्चों में देशप्रेम का जज्बा देखने लायक था।कार्यक्रम में अध्यापिका अंकिता अग्रहरी और सनोवर खातून ने बच्चों को तिरंगे के तीनों रंगों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं अध्यापिका सोनाक्षी और शहनाज ने बच्चों को आपसी भाईचारे एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराया, ताकि भावी पीढ़ी देश को हमेशा सशक्त और एकजुट बनाए रखे।विद्यालय के प्रबंधक सनी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, ष्स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि अमर बलिदानियों के त्याग और समर्पण को याद करने का दिन है। हमारा उद्देश्य बच्चों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है, बल्कि उनमें देशभक्ति, अनुशासन और उच्च नैतिक मूल्यों का सिंचन करना है। यही बच्चे कल के जागरूक नागरिक बनकर देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।ष्कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को मिठाइयां बांटी गईं। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *