ताजाबहराइचब्रेकिगं

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ बालाजी मंदिर निर्माण, जयकारों से गूंजा पयागपुर

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर (बहराइच)। क्षेत्र में प्रस्तावित बालाजी मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ धार्मिक आस्था और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की सहभागिता से निकली यात्रा में पूरे मार्ग पर ष्जय श्री बालाजीष् के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा प्रारंभ हुई। श्रद्धालु मंदिर परिसर से पयागपुर बस स्टॉप होते हुए काली मंदिर पहुंचे, जहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ यात्रा का समापन हुआ। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण कार्य के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने के साथ-साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशेश्वरगंज राकेश पांडेय, चुन्नू महाराज, त्रिलोकी चौबे सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *