ताजाब्रेकिगंसोनभद्र

भाई ने भाई को मारपीट कर किया लहुलुहान मुकदमा दर्ज़ कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सोनभद्र।बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अंजानी में किसी बात को लेकर सगे भाइयों में शनिवार को गाली गलौज, मारपीट हो गई। वादी दीपक कुमार सिंह की तहरीर पर आरोपी भाई नीरज सिंह के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न मानले में मुकदमा दर्ज़ कर कार्रवाई में जुट गई।प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को नीरज सिंह पुत्र कमला सिंह अपने भाई दीपक सिंह पुत्र कमला सिंह निवासी अंजानी निवासी सगे भाई आपस में किसी बात को लेकर गाली गलौज मारपीट कर लिए वादी दीपक कुमार सिंह पुत्र कमला सिंह ने तहरीर देकर अवगत कराया कि मेरा भाई नीरज सिंह अकारण घर पर आकर लाठी डंडे से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। और कहा कि जान से मार दूंगा। वादी कि तहरीर पर बी एन एस की धारा 115, 351,352 के तहत मुकदमा दर्ज़ कर कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *