सोनभद्र

मारपीट के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ’ ऋषभ रुणवाल’ के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी ’ विनय प्रभाकर साहनी’ के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मारपीट के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना दुद्धी पर पंजीकृत ’मु0अ0सं0-194/2026’, धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 191(2) भारतीय न्याय संहिता (ठछै) से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 13.07.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम कादल में अभियुक्तों के घर के पास से समय लगभग 19रू30 बजे दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए 14.07.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *