मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण, लाभार्थियों को चेक एवं टूलकिट का वितरण
दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर सीएम युवा उद्यमी अभियान के 10 लाभार्थी एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 05 लाभार्थी हुए लाभान्वित, जनपद के उद्यमियों का किया गया सम्मानभगवान विश्वकर्मा जी की जयंती एवं सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार, बलरामपुर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, उद्यमियों एवं लाभार्थियों ने देखा एवं संबोधन सुना।कार्यक्रम में माननीय विधायक बलरामपुर श्री पल्टूराम, माननीय जिलाध्यक्ष श्री रवि मिश्रा , जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी सहित माननीय जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी, उद्यमी एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को चेक प्रदान कर स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया गया। योजना के अंतर्गत लाभान्वित उद्यमियों में श्री अजय कुमार पालदृ इलेक्ट्रॉनिक गुड्स रिपेयरिंग, सुश्री पूजा गुप्तादृ ब्यूटी पार्लर, श्री कृष्ण कुमार मिश्रादृ ई-रिक्शा, श्री सर्वेश यादवदृ वेल्डिंग सेंटर, श्री गोविन्द चौहानदृ डी.जे. सिस्टम एवं सर्विसेज, श्री कुलभूषण पाण्डेयदृ फोटो स्टूडियो, श्री युगदीप श्रीवास्तवदृ अगरबत्ती मेकिंग यूनिट, श्री अखिलेश कुमार तिवारीदृ मिनी फ्लोर मिल (आटा चक्की), श्री जितेन्द्र कुमार वर्मादृ ई-रिक्शा तथा श्री दुर्गेश चौरसियादृ रेस्टोरेंट शामिल रहे।इसी क्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्जी ट्रेड के 05 लाभार्थियों आशा वर्मा, नूरजहां, पूजा कश्यप, शिवानी गुप्ता एवं गौरी को टूलकिट प्रदान की गई। योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षण एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके कौशल को आजीविका एवं स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर जनपद में उद्यम एवं रोजगार के क्षेत्र में योगदान देने वाले उद्यमियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित उद्यमियों में श्री प्रीतम सिंधीदृ मेसर्स जय उद्योग, श्री श्यामल केसरवानीदृ मेसर्स श्री बाबा श्याम जी उद्योग प्रा.लि./राइस मिल, श्री उमेश चन्द्र अग्रवालदृ मेसर्स कुमार मसाला उद्योग, श्री रजीउद्दीन खानदृ मेसर्स बलरामपुर दिल्ली बेकरी प्रा.लि. तथा श्रीमती ऋचा पाण्डेयदृ श्रीजा बुटीक शामिल रहे।शासन द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, पारंपरिक कारीगरों के कौशल को प्रोत्साहित करने तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर लाभार्थियों को योजनाओं का सदुपयोग करते हुए अपने उद्यम को आगे बढ़ाने तथा अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रेरित किया गया।
