गोंडाताजाब्रेकिगं

मेडिकल कॉलेज में चोरों का आतंक ई-रिक्शा का बैटरी चुराते गया युवक पकड़ा

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद का मेडिकल कॉलेज में चोरों का बनता जा रहा अड्डा लोगों ने बताया कि पहले महिला का मंगलसूत्र चोरी करते चोर गया था पकड़ा और अब ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करते युवक को रंगेहाथ पकड़ा गया तब भागने लगा तो गार्ड और चालक ने दबोचा लिया। प्राप्त सूचना के अनुसार मेडिकल कॉलेज परिसर में शनिवार शाम करीब 4 बजे ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने की कोशिश कर रहे एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। आरोपी रिंच की मदद से बैटरी खोल रहा था, तभी ई-रिक्शा मालिक की नजर उस पर पड़ गई। भागने की कोशिश के दौरान मेडिकल कॉलेज के गार्ड और चालक ने मिलकर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। लोगो के मुताबिक मर्दन पुरवा निवासी रविंद्र मिश्रा अपने जीजा से मिलने मेडिकल कॉलेज आए थे। उनके जीजा तीसरी मंजिल पर भर्ती हैं। मुलाकात के बाद जब वह नीचे लौटे तो देखा कि एक युवक उनके ई-रिक्शा की बैटरी खोल रहा है। उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।रविंद्र मिश्रा का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी इसी तरह ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी कर बेचता रहा है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।सूचना मिलने पर बड़गांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। रविंद्र ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार मेडिकल कॉलेज परिसर में पहले भी कई ई-रिक्शा चालकों की बैटरियां चोरी हो चुकी हैं।मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि चालक और सुरक्षा गार्डों की सतर्कता से आरोपी पकड़ा गया। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *