सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

म्योरपुर में मुकुट पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
म्योरपुर,सोनभद्र। म्योरपुर में श्री रामलीला कमेटी की ओर से गुरुवार को विधि-विधान के साथ मुकुट पूजन कर रामलीला का शुभारंभ किया गया। पूजन के दौरान कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भगवान श्रीराम का स्मरण कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा।मुकुट पूजन में श्री रामलीला कमेटी के महाप्रबंधक सुनील अग्रहरी, दीपक अग्रहरी, अध्यक्ष मोनू जायसवाल, लालता प्रसाद जायसवाल, ब्रह्मदेव तिवारी, आशीष अग्रहरी, आलोक अग्रहरी, शनि अग्रहरी, अजय अग्रहरी, सहदेव तिवारी और प्रभात गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।रामलीला के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन कर उनके आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जाएगा।

 

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *