श्रावस्ती

योग से स्वस्थ रहता है मनुष्य का शरीर, जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
इकौना, श्रावस्ती। जगत जीत इंटर कॉलेज इकौना में प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न योगासनों, जिनमें शीर्षासन, मत्स्यासन, पूर्ण धनुरासन, पूर्ण चक्रासन, कुक्कुटासन, गर्भासन, वकासन, भूमासन एवं पूर्ण शलभासन आदि शामिल रहे, में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।14 वर्ष बालिका वर्ग में माही तिवारी प्रथम, सीआरबी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती, दिव्या गुप्ता द्वितीय तथा अंजली तृतीय स्थान पर रहीं। 17 वर्ष बालिका वर्ग में दिव्या प्रथम, नीलम द्वितीय एवं रानी तृतीय स्थान पर रहीं। 19 वर्ष बालिका वर्ग में चांदनी मिश्रा प्रथम, नयनशी द्वितीय एवं खुशी तृतीय स्थान पर रहीं।वहीं, 14 वर्ष बालक वर्ग में दीपक प्रथम, अद्वैय द्वितीय एवं कृष्णा तृतीय स्थान पर रहे। 17 वर्ष बालक वर्ग में शिवा प्रजापति प्रथम, विष्णु राम द्वितीय एवं चंद्रभान शर्मा तृतीय रहे। 19 वर्ष बालक वर्ग में आनंद प्रकाश प्रथम, अमर प्रकाश द्वितीय एवं मंजीत तृतीय स्थान पर रहे।इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई ने कहा कि योग एवं प्राणायाम मानव जीवन के स्वास्थ्य का आधार हैं। छात्र-छात्राओं में योग की आदत डालना आवश्यक है, ताकि वे जीवनभर स्वस्थ रहकर इसका लाभ उठा सकें। इसी उद्देश्य से योग को खेल एवं शारीरिक शिक्षा में विशेष स्थान दिया गया है।कार्यक्रम में राजेश कुमार यादव, अवधेश कुमार चौधरी, ज्ञानेंदू राय, वेद प्रकाश पाण्डेय, मनोज कुमार, स्काउट लीडर हनुमान प्रसाद, एसआई अर्चना सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *