सोनभद्र

लोक शांति भंग करने में 20 अभियुक्तों का चालान

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
दुद्धी, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने 20 अभियुक्तों का चालान किया।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार भ्रमण एवं सतर्कता बरतते हुए शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की।पुलिस ने 20 अभियुक्तों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर उन्हें न्यायालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *