सोनभद्र

सर्पदंश से अधेड़ महिला की मौत,काटने के आधे घंटे बाद ही गयी जान

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।म्योरपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव मंगलवार सुबह जहरीले सर्प के काटने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह किरबिल गांव में 45 वर्षीय शकुन्तला देवी पत्नी श्याम बिहारी गाय के तबेले में साफ सफाई कर रही थी।कूड़ा फेंकने के लिए खेतों की तरफ़ गयी जहां झाड़ियों में छिपे विषैलै सर्प ने उसके दाहिने पैर में डंस लिया। सर्पदंश की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मेमो के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला की मौत की सूचना म्योरपुर थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *