सिंचाई बन्धु की बैठक 13 अक्टूबर को होगी आयोजित
दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।अधिशासी अभियंता एवं सचिव सिंचाई बन्धु, सोनभद्र ने अवगत कराया है कि जनपद सोनभद्र की सिंचाई बन्धु की बैठक प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि माह अक्टूबर 2026 की सिंचाई बन्धु की बैठक 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को चौधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह, बढ़ौली, राबर्ट्सगंज में पूर्वाह्न 11रू00 बजे से अपराह्न 2रू00 बजे तक लाल बहादुर पाण्डेय, उपाध्यक्ष, सिंचाई बन्धु, जनपद सोनभद्र की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में कृषकों की समस्याओं के गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण हेतु माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारीगण की उपस्थिति प्रार्थनीय है। उन्होंने संबंधित अधिकारीगण से अपेक्षा की है कि 08.09.2026 को आयोजित बैठक में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण की आख्या 07 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
