ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

सेवानिवृत्त उप निरीक्षक बैजनाथ सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह, एसपी राहुल भाटी ने स्मृति चिह्न भेंट कर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं पुलिस कार्यालय में शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक नागरिक बैजनाथ सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सेवानिवृत्त उप निरीक्षक के दीर्घकालिक समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बैजनाथ सिंह ने अपने सेवाकाल में ईमानदारी, साहस और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जो पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके योगदान पर विभाग को गर्व है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार, वाचक पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को सम्मानित किया। सभी ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *