सोनौली बॉर्डर पर थाई महिला गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज मिलने का आरोप
दैनिक सत्ता मंत्र
सोनौली/ नौतनवा । भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा जांच के दौरान एक थाई महिला को कथित रूप से फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ पकड़े जाने का मामला सामने आया है। जांच के दौरान दस्तावेज संदिग्ध पाए जाने पर सुरक्षा एजेंसियों ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में महिला के पास से भारतीय पहचान से संबंधित दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि महिला भारत में किस उद्देश्य से आई थी और उसके पास कथित फर्जी दस्तावेज कहां से आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित एजेंसियों ने महिला से पूछताछ के साथ दस्तावेजों की जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई और महिला की वास्तविक पहचान एवं उद्देश्य के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
