स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को भारतीय जन जन पार्टी ने किया नमन
दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर (बहराइच)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जन जन पार्टी की ओर से देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष पं. बृजेंद्र नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में पड़रहवा धाम सरकार हनुमान मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शाश्वत पाठक, विधानसभा अध्यक्ष पयागपुर नरेंद्र शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने शहीदों के त्याग, साहस और बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उनके आदर्शों और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने एक स्वर में ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ अमर शहीदों को नमन किया।
