ताजाबस्तीब्रेकिगं

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। राजकीय महाविद्यालय सहमों, बस्ती में गठित आचार्य रामचंद्र शुक्ल कल्चरल क्लब के तत्वावधान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और रंगों के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार पाण्डेय ने किया। उन्होंने छात्राओं के साथ हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।प्रतियोगिता के लिए छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई, सावित्रीबाई फुले, रानी पद्मावती, रानी चेन्नम्मा, रानी दुर्गावती तथा भगिनी निवेदिता समूहों में विभाजित किया गया। सभी समूहों ने आकर्षक एवं रचनात्मक रंगोलियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भगिनी निवेदिता समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रानी लक्ष्मीबाई और रानी पद्मावती समूह संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि रानी दुर्गावती और रानी चेन्नम्मा समूह ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. प्रीति वर्मा एवं डॉ. कृष्ण कान्त मिश्र शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. कृष्ण कान्त मिश्र ने किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने पूरे उत्साह और रचनात्मकता के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *