बहराइच

अब सुनने की जांच के लिए लखनऊ जाने की जरूरत नहीं,बहराइच मेडिकल कॉलेज में जांच शुरू

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। मेडिकल कॉलेज बहराइच के ईएनटी विभाग में मशीन की सुविधा शुरू होने से सुनने की क्षमता की जांच कराने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब नवजात शिशुओं, छोटे बच्चों तथा ऐसे मरीजों की महत्वपूर्ण श्रवण जांच बहराइच में ही संभव होगी, जिन्हें सामान्य हियरिंग टेस्ट में सहयोग करने में परेशानी होती है। इस सुविधा का लोकार्पण विधायक अनुपमा जायसवाल ने किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. (प्रो.) संजय खत्री ने ठम्त्। सुविधा शुरू होने को संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। ठम्त्। जांच की खासियत यह है कि इसमें मरीज को बोलकर या किसी सवाल का जवाब देकर सहयोग करने की आवश्यकता नहीं होती। जांच के दौरान ध्वनि के प्रति श्रवण तंत्रिका और मस्तिष्क के तने की विद्युत प्रतिक्रिया को रिकॉर्ड किया जाता है। यही वजह है कि यह जांच नवजात एवं छोटे बच्चों सहित सामान्य जांच में सहयोग न कर पाने वाले मरीजों के लिए विशेष रूप से उपयोगी मानी जाती है।मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों को जांच के लिए लखनऊ या अन्य बड़े शहरों की यात्रा करने, अतिरिक्त खर्च उठाने और समय गंवाने से राहत मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में इसे बहराइच के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *