ब्रेकिगंश्रावस्ती

इकौना नगर पंचायत में नाला विवाद ने पकड़ा तूल, अध्यक्षा पति नसीम चौधरी समेत कई पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। जिले की इकौना नगर पंचायत में नाला विवाद को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष कन्हैया कसौधन की शिकायत पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष गजाला चौधरी के पति एवं कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नसीम चौधरी समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।इस घटना के बाद इकौना नगर पंचायत की राजनीति और स्थानीय माहौल में हलचल मच गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत में नाला विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। अध्यक्षा के पति नसीम चौधरी समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *