ताजाबहराइचब्रेकिगं

इकौना पयागपुर मार्ग पर बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, कई यात्री घायल

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर (बहराइच)। इकौना पयागपुर मार्ग पर रंजीतनगर के पास मंगलवार को शांति ट्रेवल्स की बस और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी पयागपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिकांश घायलों को मामूली चोटें आई हैं और सभी का उपचार जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *