ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

इकौना में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
इकौना। थाना इकौना क्षेत्र के कस्बा इकौना स्थित मोहल्ला गौतम नगर में मंगलवार को करीब 30 वर्षीय युवक ने कमरे में छत के पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मृतक की माता कौशल्या ने स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सोनू पुत्र नान बाबू, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी मोहल्ला गौतम नगर, कस्बा इकौना के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिनगा भेज दिया गया। बताया गया कि 17 अगस्त को सोनू और उसकी पत्नी सोनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी सोनी अपने मायके चली गई। इसके बाद सोनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी। पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *