एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्र जागरण का संकल्प

दैनिक बुद्ध का संदेश
शक्तिनगर, सोनभद्र स महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के तत्वाधान में दिनांक 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गयास इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान किया गया तथा सशक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया स इस दौरान एक विचार गोष्ठी आयोजित की गईस गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ अध्यापिका डॉव अपर्णा त्रिपाठी ने किया स उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं हो सकता किसी भी समाज की समृद्धि का द्योतक उस राष्ट्र की सामाजिक समरसता और सद्भावना है स विशिष्ट वक्ता के रूप में प्राध्यापिका डॉव आनंद प्रिया सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला और सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में स्वयंसेवकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया स मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉव प्रभाकर लाल ने कहा कि समाज सेवा जीवन में सफलता का मंत्र है इस मंत्र का पालन हर परिस्थिति में किया जाना हितकर कर है स संस्था के प्रभारी डॉव प्रदीप कुमार यादव ने स्थापना दिवस के अवसर पर अपने विशेष संदेश में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं इससे जुड़े समस्त सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की स संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉव छोटे लाल प्रसाद ने कियास अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉव विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया स इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित कुमार सिंह, पूनम, खुशबू, हिमांशु, सरस्वती, अंशु, मोती मुस्कान, साधना आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
