सोनभद्र

क्षेत्राधिकारी लाइन भुवनेश्वर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में बुधवार परेड एवं रजिस्टर पेशी का निरीक्षण’

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।क्षेत्राधिकारी लाइन भुवनेश्वर सिंह’ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित बुधवार परेड एवं रजिस्टर पेशी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन में नियुक्त अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा सर्वप्रथम बुधवार परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन एवं परेड की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया तथा ड्रिल एवं अन्य निर्धारित गतिविधियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहने हेतु निर्देशित किया गया।इसके उपरांत रजिस्टर पेशी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उनके अद्यावधिक रख-रखाव एवं नियमानुसार संधारण के संबंध में जानकारी ली गई। संबंधित पुलिसकर्मियों को अभिलेखों को समय से पूर्ण एवं व्यवस्थित रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा पुलिस बैरक एवं पुलिस लाइन परिसर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था, परिसर में साफ-सफाई तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता एवं अनुशासन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।क्षेत्राधिकारी लाइन ने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा पुलिस लाइन में निर्धारित व्यवस्थाओं का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *