गोंडाताजाब्रेकिगं

ख़बरें प्रकाशित होने के बाद समूह का रुपया जमा करने गये युवक को पीटने वाले 2 आरोपी पर एफआईआर दर्ज

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद के परसपुर थाना क्षेत्र के पूरे अजब गांव निवासी एक युवक द्वारा समूह का रुपया जमा करने के दौरान जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया था तथा पीड़ित के पिता ने थाने पर शिकायत पत्र दिया था।जिसकी खबर प्रमुखता से बुध का संदेश ने प्रकाशित किया था।प्राप्त सूचना के अनुसार बीते दिन युवक पर हमलावरों ने लाठी-डंडा और लोहे की राड से पीटकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित के पिता उमेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनका पुत्र बृजेश चौहान रविवार दोपहर करीब 2 बजे समूह का रुपया जमा करने गांव बहुवन मझार माझा निवासी वृजेन्द्र बहादुर सिंह के घर गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही छोटू सिंह और रवि सिंह पुत्रगण विजय प्रताप सिंह ने बृजेश को अकेला पाकर लात-घूसों, मुक्के, थप्पड़ के साथ ही लाठी-डंडा और लोहे की राड से मारपीट शुरू कर दी। हमले में बृजेश बेहोश होकर गिर पड़ा।शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने घायल को सीएचसी परसपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर छोटू सिंह और रवि सिंह के खिलाफ ठछै की धारा 110, 115(2) व 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *