बहराइच

गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कैसरगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित और ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ चोरी समेत विभिन्न धाराओं में लंबा आपराधिक इतिहास दर्ज है।पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कैसरगंज राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार थाना कैसरगंज में दर्ज मु0अ0सं0 291/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त सीताराम पुत्र जियालाल (38 वर्ष), निवासी धोबियनपुरवा, गो0 नं0-01, थाना कैसरगंज के विरुद्ध 16 सितंबर 2026 को ₹25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने 20 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2019 से चोरी और नकबजनी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध थाना कैसरगंज में धारा 380, 457 भादवि के कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा थाना बौंडी में धारा 459 भादवि तथा फखरपुर और कैसरगंज में बीएनएस की धाराओं में भी मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ कुल 14 आपराधिक मामलों का विवरण जारी किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय बहराइच भेज दिया।गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक भानू प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल स्वामीनाथ खरवार, हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह, कांस्टेबल सौम्य श्रीवास्तव, कांस्टेबल अभिषेक तिवारी और कांस्टेबल जंग बहादुर वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *