ताजाबस्तीब्रेकिगं

ग्लोबल हॉस्पिटल में हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। रुधौली-भानपुर मार्ग स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ग्लोबल हॉस्पिटल के डायरेक्टर नीतू चौधरी, हाजी अब्दुल वहाब एवं वरिष्ठ समाजसेवी भूमिधर गुप्ता ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अस्पताल परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी हमें वीर सपूतों के बलिदान से मिली है, इसलिए हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम में दिनेश चौधरी, गुलाब सिँह, अंजली यादव, रनवीर चौधरी, केतन चौधरी, जानवी चौधरी नेहा भारती, सोनी चौधरी, निशा पाल, विकास शर्मा सरिता देवी, ज्योति चौधरी, खुश्बू आर्या व अस्पताल के कर्मचारियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *