बहराइच

डंपर में घुसी रोडवेज बस, महिला कंडक्टर समेत चार घायल

Spread the love


दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। तेजवापुर क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लखनऊ से बहराइच आ रही रोडवेज बस बसंतापुर गन्ना कांटे के पास गिट्टी लदे डंपर में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में महिला कंडक्टर मुमताज जहां (42) समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में संदीप यादव (19), तिलक राम यादव (18) और बाबूलाल (30) शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय बहराइच भेजा।जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई, जिसके चलते चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी। इसके बाद परिजन घायलों को अपने साथ घर ले गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *