ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

तिलकपुर के पास अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती । हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए बहराइच किया गया रेफर नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के तिलकपुर के पास गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार, तिलकपुर निवासी संतोष कुमार, जो सफाई कर्मी हैं, अपने चाचा माता प्रसाद के साथ किसी कार्य से बाहर गए थे। दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान तिलकपुर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल माता प्रसाद को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहीं घायल संतोष कुमार को आसपास के लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भी बेहतर उपचार के लिए बहराइच रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल व्याप्त हो गया। परिजन दोनों घायलों के बेहतर उपचार के लिए उन्हें लेकर बहराइच रवाना हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी हादसे को लेकर चर्चा बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *