सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

थाना जुगैल पुलिस द्वारा धारा 109(1) बीएनएस के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद’

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ’सुश्री मेविस टॉक’ एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा ’ प्रभात राय’ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जुगैल पुलिस द्वारा धारा 109(1) बीएनएस के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।04.10.2026 को अवध लाल पुत्र छांगुर साकेत, निवासी ग्राम भरहरी, टोला चकदहिया, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र के पड़ोस में रहने वाला नंदलाल बैसवार पुत्र स्व0 नन्हकऊ बैसवार कुल्हाड़ी लेकर आया तथा भूत-प्रेत की बात को लेकर अवध लाल की गर्दन पर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे अवध लाल घायल हो गए। वर्तमान में घायल का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। घायल के छोटे भाई रामजी साकेत की तहरीर के आधार पर ’थाना जुगैल पर मु0अ0सं0 128/2026, धारा 109(1) बीएनएस’ के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।05.10.2026 को थाना जुगैल पुलिस द्वारा पतारसी-सुरागरसी के दौरान अभियुक्त नंदलाल बैसवार पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी टोला चकदहिया, ग्राम भरहरी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र को समय करीब 11रू00 बजे भरहरी मुख्य मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद कुल्हाड़ी उसके घर से बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *