गोंडा

दुष्कर्म के दो आरोपियों को चौकी प्रभारी की सूझबूझ से मौके पर ही किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कार्यवाही प्रचलित

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद में अपराधियों को कानून का खौफ जैसी नहीं रह गया है यह चर्चा है लोगो में जिस तरह से अपराधी अपराध कर रहे हैं यह आने वाले समय में एक भयावह रूप लेने का अंदेशा लगा रहे हैं लोग।हाल की बात करें तो थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत सालपुर चौकी क्षेत्र में बीते दिनों एक दुष्कर्म की घटना चर्चा में है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक लड़की दवा लेने हेतु पीएचसी सालपुर जा रही थी की मनबढ़ दो मनचले अज्ञात लड़के मोटर साइकिल से आ गये तथा लड़की से जबरजस्ती करने की नियत से खिंचने लगे। पीड़िता की मां के अनुसार दोनों मनचलों ने लड़की के साथ गलत काम किया, जिसकी लिखित शिकायत चौकी सालपुर में दी है। तहरीर के अनुसार अज्ञात मनचलों ने जबरदस्ती लड़की को मक्के के खेत में लें जाकर जोर जबरदस्ती की लड़की के चिल्लाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे स्थानीय लोग आवाज सुनकर दौड़े।लोगो को आता देख कर आरोपी दोनों अज्ञात लड़के भागने लगे जिन्हें लोगों ने पकड़ लिया और चौकी प्रभारी को सूचित किया मौके पर सालपुर चौकी प्रभारी ने पहुंच कर दोनों आरोपी लड़कों को चौकी ले आये। सालपुर चौकी प्रभारी के द्वारा आरोपी लड़कों से पूछताछ किया तो आरोपियों ने अपना नाम मो० समीर तथा मसीहुद्दीन थाना रेहला बाजार के एक गांव निवासी बताया।थाना कोतवाली देहात प्रभारी से दूरभाष पर जानकारी लेने हेतु कॉल किया गया परन्तु सीयूजी पर घंटी बजती रही किन्हीं कारणों वस बात नहीं हो पाई। चौकी प्रभारी सालपुर सावन सिंह ने दूरभाष पर वार्ता के दौरान बताया मुकदमा लिख गया है आरोपी गिरफ्तार कर लिए गये है कार्यवाही प्रचलित है। फिलहाल सालपुर चौकी प्रभारी सावन सिंह की इस तत्काल कार्यवाही से स्थानीय लोगों में प्रसंशा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *