नवरात्र एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा,

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।नवरात्र एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के हेतु बीती रात्रि में ’पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ द्वारा ’थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों’ का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान हिन्दुआरी (रॉबर्ट्सगंज) क्षेत्र में सड़क पर ’आवागमन करने वाले एवं सड़क किनारे खड़े ट्रकों की चेकिंग’ की गई। ट्रक चालकों से पूछताछ करते हुए उनके ’ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच’ की गई। साथ ही वाहनों की भी चेकिंग की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के दौरान ’ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं च्त्ट-112 के कर्मचारियों’ की ड्यूटी चेक की गई तथा उनकी सतर्कता एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर सतर्क रहकर मुस्तैदी से ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सोनभद्र पुलिस द्वारा शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जनपद में निरंतर चेकिंग/भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी रखी जा रही है।

टिप्पणियां