नहर मार्ग पर आमने-सामने भिड़ीं बाइक और साइकिल, दो की हालत गंभीर।
दैनिक सत्ता मंत्र
निचलौल/नौतनवां।झुलनीपुर नहर मार्ग पर शनिवार को बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक और साइकिल सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार, नहर मार्ग पर दोनों वाहन गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को सड़क से उठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल घायलों की पहचान और उनकी हालत के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
