नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, कांवड़ियों से भरी बोलेरो गड्ढे में गिरी

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के कांवड़ियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बोलेरो सवार कुछ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं, जबकि सभी को सुरक्षित बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, कांवड़िये पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद बोलेरो संख्या यूपी 32 केएस 1613 से ग्राम फरदा सुमेरपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। सुबह करीब छह बजे बबया पुल के पास पहुंचते ही चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल पहुंचकर बोलेरो में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। कुछ कांवड़ियों को खरोंच और हल्की चोटें आईं।कांवड़ियों के मुताबिक, जलाभिषेक के लिए रातभर जागने के कारण चालक काफी थका हुआ था। इसी दौरान रास्ते में उसे झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया। गनीमत रही कि बोलेरो गहरे गड्ढे में गिरने के बावजूद बड़ा हादसा टल गया औ
